Home अपराध बाराबंकी में एनआईए, एटीएस व एसटीएफ की संयुक्त दबिश, हिरासत में युवक

बाराबंकी में एनआईए, एटीएस व एसटीएफ की संयुक्त दबिश, हिरासत में युवक

0
61

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एनआईए, एटीएस और एसटीएफ की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया। सुरक्षा एजेंसियों की अचानक दबिश से इलाके में हड़कंप मच गया और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि कार्रवाई के कारणों का आधिकारिक खुलासा अब तक नहीं किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार संयुक्त टीमें शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल पहुंचीं, जहां से रामलखन नामक युवक को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि वह अस्पताल में भर्ती अपनी मां की देखभाल के लिए मौजूद था। इसके बाद टीमें बदोसराय थाना क्षेत्र के खोर एत्महादपुर गांव स्थित उसके घर पहुंचीं और कई घंटों तक गहन तलाशी ली। स्थानीय पुलिस बल भी कार्रवाई के दौरान तैनात रहा।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: जिन मुस्लिम प्रत्याशियों वाले वार्ड को हारी, वहां भी निकला भाजपा को वोट

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। कार्रवाई के बाद युवक के कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने की अटकलें तेज हो गई हैं, लेकिन एजेंसियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पुष्टि की कि केंद्रीय एजेंसियों ने दबिश दी है, मगर मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है। स्थानीय स्तर पर भी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here