Home अपराध टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रक ने पति-पत्नी व दो मासूम बच्चों को...

टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रक ने पति-पत्नी व दो मासूम बच्चों को रौंदा

0
14

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी हसनगंज अरविंद कुमार ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने सड़क पार कर रहे दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर कानपुर की दिशा में जा रहे बाइक सवार परिवार को कुचलता हुआ निकल गया। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अजगैन थाना क्षेत्र के वीरेंद्र, उनकी पत्नी तथा 9 वर्षीय पुत्री और 6 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here