Home आज का राशिफल आपके लिए कैसा रहेगा 15 मार्च, 2026 का दिन

आपके लिए कैसा रहेगा 15 मार्च, 2026 का दिन

0
63

आज 15 मार्च, 2026 चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और रविवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक परिघ योग रहेगा, उसके बाद शिव योग लग जाएगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 56 मिनट श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पापमोचनी एकादशी का व्रत किया जाएगा।

मेष राशि
आज पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। आज आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

वृष राशि
आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारियों पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। अगर आज किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर सकते है। आज आपकी किस्मत आपका सर्पोट करेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आज आप खुले मन से बात करेंगे। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि
आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आज आपका मन नये काम करने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से प्यार और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को अपने टिंटबले को आज मैनेज करने की बहुत जरूरत है ताकि पढ़ाई पर अच्छे से ध्यान केंद्रित हो पाएं। आज नई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

कर्क राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज आप जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं। इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिलने के योग हैं। आज ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। आज रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। आज शाम में जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनेगा।

सिंह राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार का सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आजदांपत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि
आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने में व्यस्त रहेगा। पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल-भाव पर लाभ अधिक होगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

यह भी पढ़ें -  आपके लिए कैसा रहेगा 11 नवंबर, 2024 का राशिफल, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए नए अनुभव लेकर आएगा। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे और आप कुछ नए प्रतिभाशाली लोगों मिलेंगे। आज अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके द्वारा बहुत पहले बनाए गए प्लान में जरूरी बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आज परिवार वालों के साथ किसी रिश्तेदार की मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान बढ़ेगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सामने रुक नहीं सकेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय मे वृध्दि होगी। आज अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। सावधानी बरतें।

धनु राशि
आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खान-पान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। लवमेट वालों का आज रिश्ता तय होने का योग बन रहा है| जरुरतमंद लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं आपको मानसिक शांति मिलेगी।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोतरी भी हो सकती है, जिससे आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी आज का दिन उनके अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे कर सकते हैं। मंदिर में दान पुण्य का काम करें, आपके काम अपने आप बनते चले जाएंगे।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से अधिक सफलता मिलेगी। आज आपकी मुलाकात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप होगी। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को राहत देने के लिए ये डिसीजन ठीक होगा। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। परीक्षा में आज अप्रत्याशित परिणाम मिलने से आपको बहुत प्रसन्नता होगी। संतान के करियर संबंधी चिंताएं दूर होंगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं। पूरा दिन एंजॉय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। आज आपका कुछ नए लोगों से संपर्क होगा, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। आज आपको पिताजी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here