Home Technology वाशिंगटन में आर्मी बेस के ऊपर दिखे अज्ञात ड्रोन, यहीं रहते हैं...

वाशिंगटन में आर्मी बेस के ऊपर दिखे अज्ञात ड्रोन, यहीं रहते हैं विदेश और रक्षा मंत्री

0
87

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग भीषण हो गई है। क्षेत्र में जंग हर दिन खतरनाक होती जा रही है। अमेरिका ने ईरान में हजारों जगहों को तबाह कर दिया है तो वहीं ईरान ने भी खाड़ी के कई देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों पर भीषण हमले किए हैं। इस भीषण जंग के बीच अमेरिका के वाशिंगटन से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में आर्मी बेस के ऊपर अज्ञात ड्रोन देखें गए हैं जिस कारण अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, इस स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए तीन लोगों ने बताया- “अमेरिकी अधिकारियों ने वाशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर अज्ञात ड्रोन का पता लगाया, जहां विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं। दो लोगों ने कहा कि अधिकारी अब तक इस बात पर पुष्टि नहीं कर पाए हैं कि ये ड्रोन कहां से आए हैं।”

यह भी पढ़ें -  चीन में 13 साल बाद रिकॉर्ड 2 मिलियन डॉलर की 3 टेस्ला कारें मिलीं

संवेदनशील सुरक्षा मामलों पर चर्चा करने के लिए एक वरिष्ठ प्रशासन अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा- “अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के कारण अलर्ट बढ़ाया गया है। इस कारण सेना की ओर से संभावित खतरों पर अधिक बारीकी से नजर रखी जा रही है। अधिकारी ने बताया कि बीते 10 दिनों से एक ही रात में फोर्ट लेस्ली जे. मैकनेयर के ऊपर कई ड्रोन देखे गए हैं। इसके बाद वहां सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं। घटना पर प्रतिक्रिया देने के तरीके पर चर्चा के लिए व्हाइट हाउस में एक बैठक भी बुलाई गई है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here