Home उत्तर प्रदेश CM योगी ने ‘अरण्य समागम’ में वीर बच्चों को किया सम्मानित

CM योगी ने ‘अरण्य समागम’ में वीर बच्चों को किया सम्मानित

0
148

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वीर बच्चों, वनकर्मियों और सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया। उन्होंने तेंदुए के हमले से स्वयं और दूसरों की जान बचाने वाले बच्चों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर बहराइच के 10 वर्षीय अच्छेलाल और प्रयागराज की 18 वर्षीय तनु सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

एक बयान के मुताबिक, छह दिसंबर 2025 को अच्छेलाल पर गन्ने के खेत के पास तेंदुए ने हमला किया लेकिन उसने साहस दिखाते हुए मुकाबला किया और सुरक्षित बच निकला। बयान में बताया गया कि वहीं, आठ जनवरी 2026 को झूंसी क्षेत्र के एक गांव में तेंदुआ घर में घुस गया लेकिन तनु सिंह ने सूझ-बूझ दिखाते हुए दो बच्चों को बाहर निकाला और तेंदुए को कमरे में बंद कर दिया, जिससे उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें -  मणिपुर में सेना के जवानों के साथ मुठभेड़ में मारे गये 10 उग्रवादी

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के कर्मचारियों पुष्पेंद्र सिंह, सुनील कुमार गौंड, शिवम कुमार और रीना शर्मा को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। साथ ही, वानिकी क्षेत्र में योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं बृजेंद्र पाल सिंह और सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव को भी सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्बन क्रेडिट प्रोजेक्ट के अंतर्गत कुशीनगर के ईश्वर चंद और रायबरेली की सुनीता को चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने वन विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और के.पी. मलिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here