Home अपराध लखनऊ-कुशीनगर से पकड़ी 7 करोड़ की हेरोइन, चार गिरफ्तार

लखनऊ-कुशीनगर से पकड़ी 7 करोड़ की हेरोइन, चार गिरफ्तार

0
132

लखनऊ : यूपी एएनटीएफ की गोरखपुर और बाराबंकी की टीम ने दो दिन के अंदर लखनऊ और कुशीनगर में छापेमारी की। इस दौरान करीब सात करोड़ की हेरोइन बरामद की। टीम के हत्थे चार आरोपी चढ़े। आरोपियों के खिलाफ लखनऊ व कुशीनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। एएनटीएफ व स्थानीय पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

एएनटीएफ गोरखपुर की टीम द्वारा आलमबाग में पकड़े गए आरोपियों में बाजारखाला के फैसल हसन और फरहान हसन शामिल हैं। उनके पास से 1.230 किलोग्राम हेरोइन (करीब 2.46 करोड़), एक बाइक, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 341 रुपये नकद बरामद हुए।

यह भी पढ़ें -  NEET SHOCKER: NEET 2022 को पास करने में विफल रहने के बाद तमिलनाडु की लड़की ने की आत्महत्या- यहां पढ़ें

उधर, बाराबंकी की एएनटीएफ यूनिट ने कुशीनगर में छापेमारी कर बिहार के पश्चिमी चंपारण के मझौलिया स्थित गुदरा निवासी विनोद साहनी और झारखंड के चतरा के गिद्धौर स्थित दांगी निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 2.505 किलोग्राम हेरोइन (करीब 5 करोड़), 11,040 रुपये नकद और कई मोबाइल फोन व दस्तावेज बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अफीम खरीदकर उससे हेरोइन तैयार करते थे और उसे ऊंचे दामों पर बेचते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here