Home अपराध चलती पिकअप में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

चलती पिकअप में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

0
122

बदायूं। थाना उघैती क्षेत्र में चलती पिकअप में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से पिकअप के इंजन से चिंगारी उठते ही चालक ने बाहर कूदकर जान बचाई। कुछ ही समय में पिकअप पूरी तरह से जल गई।

उघैती क्षेत्र के गांव घनसोली निवासी इब्ने हसन पुत्र इसरार पिकअप चलाकर नरैनी चौराहे से अपने घर लौट रहे थे। उघैती क्षेत्र में गांव राज बरौलिया के पास पिकअप के इंजन से धुंआ उठा। अचानक तेज लपटें निकलने लगी।

यह भी पढ़ें -  केरल मंदिर-भगवा झंडा विवाद: वामपंथी सरकार को बड़ा झटका; हाईकोर्ट का फैसला मंदिर समिति के पक्ष में

पिकअप की गति ज्यादा और हवा की वजह से आग पूरी पिकअप में फैल गई। इब्ने हसन ने सूझ से काम लिया और दरवाजा खोलकर बाहर कूद गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक पिकअप पूरी तरह से जल चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here