Home उत्तर प्रदेश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला इप्सेफ प्रतिनिधिमंडल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला इप्सेफ प्रतिनिधिमंडल

0
53

लखनऊ : इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र, अतुल मिश्रा, सुरेश रावत और संजय शुक्ला ने रविवार को राजनाथ सिंह से मिलकर देशभर के कर्मचारी और शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

इसमें आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियां 01 जनवरी 2026 से लागू कर पेंशन में वृद्धि करने, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, आउटसोर्स व संविदा कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा, न्यूनतम वेतन और मृतक आश्रित सुविधा लागू करने,शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के समय टीईटी से मुक्त करने, रिक्त पद पर नियुक्ति व पदोन्नति से भरने की मांगें की गई हैं। इसके अलावा इंदिरा नगर स्थित अवध विहार कॉलोनी और हरिहर नगर में कूड़ा उठान व पानी की समस्या के समाधान करने की मांग भी की।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: सरकारी क्रय केंद्र पड़े रहे सूने, पहले दिन एक भी दाना गेहूं नहीं खरीदा जा सका

इस समस्या का जल्द निस्तारण कराने के लिए रक्षा मंत्री ने महापौर सुषमा खर्कवाल को निर्देश दिए। रक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि वेतन आयोग सहित अन्य मुद्दों पर जल्द समाधान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here