Home अपराध फंदे से लटकते मिले चचेरे भाई-बहन, खुदकुशी की आशंका

फंदे से लटकते मिले चचेरे भाई-बहन, खुदकुशी की आशंका

0
45

हरदोई। हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक युवक और नाबालिग लड़की के शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकते पाये गये। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों चचेरे भाई-बहन थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बबुरही गांव में रवि कुशवाहा (25) नामक युवक और उसकी 16 वर्षीय चचेरी बहन के शव गन्ने के खेत में पेड़ पर लगे फांसी के फंदे से लटकते पाये गये।

यह भी पढ़ें -  बेटे के सामने स्लाइड पर फंसकर महिला ने घटाया 62 किलो वजन

सूत्रों के मुताबिक, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here