Home अपराध कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत पांच की मौत

कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत पांच की मौत

0
115

जालौन। उरई कोतवाली में तैनात पांच पुलिसकर्मियों की सोमवार को Haryana के नूह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में दो दरोगा और तीन सिपाही शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मी किसी अपराधी के ठिकाने पर दबिश देने जा रहे थे, तभी उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा एक्सप्रेस-वे के धुलावट टोल प्लाजा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, पांचों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  Varanasi: काशी में मणिकर्णिका घाट पर धधकती चिंताओं के बीच रातभर मना जश्न, जानिए, क्या है कारण ?

मृतकों की पहचान जालौन जिले की उरई कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों के रूप में हुई है। टीम अपराधी को पकड़ने के लिए जा रही थी, उसी दौरान यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही नूह पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here