Home अपराध ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार किशोर की मौत, भाई घायल

ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार किशोर की मौत, भाई घायल

0
55

रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र में रेवड़ी कला गांव के पास बुधवार रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। इस मृतक का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मृतक की पहचान विनोद (17) पुत्र तेज रतन निवासी मडैय्या बुधपुर रूप में हुई है। विनोद ने हाल में ही 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। वो फार्मेसी में एडमिशन लेने की तैयारी में था। उसके पिता तेज रतन ने बताया कि विनोद अपने चचेरे भाई के साथ किसी काम से बाइक पर रेवड़ी कला जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठा उसका चचेरा भाई भी जख्मी हो गया। परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही विनोद ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  Navratri 2023: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने पखारे कन्याओं के पांव, बोले- यही हमारे देश की संस्कृति है

पिता तेज रतन ने बताया कि वो मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। विनोद उनका इकलौता पुत्र था। थाना प्रभारी पटवाई नरेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here