Home Technology लखनऊ-बरेली हाईवे पर ढाबे के बाहर खड़ी अर्टिगा में लगी भीषण आग

लखनऊ-बरेली हाईवे पर ढाबे के बाहर खड़ी अर्टिगा में लगी भीषण आग

0
51

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद स्थित रामकोट थाना क्षेत्र में लखनऊ-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे के बाहर खड़ी अर्टिगा कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि हादसे के समय कार के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा और जनहानि टल गई।

मिली जानकारी के अनुसार महोली थाना क्षेत्र के इनायत नगर निवासी अमित अपनी अर्टिगा कार से सीतापुर से हापुड़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में वह रामकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-बरेली मार्ग पर स्थित एक ढाबे पर रुके और कार को बाहर खड़ा करके चाय पीने के लिए अंदर चले गए। इसी दौरान अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। ढाबे पर मौजूद लोगों ने कार से उठता धुआं देखकर शोर मचाया, लेकिन कुछ ही पलों में लपटें तेज हो गईं और पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।

यह भी पढ़ें -  Deoria में तीन दिन पहले ही बनी सड़क चटाई की तरह उखड़ रही , शासन ने बैठाई जांच

आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों और ढाबा कर्मचारियों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के आगे उनके प्रयास नाकाम रहे। तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को शांत किया। थानाध्यक्ष (SO) रामकोट पीयूष सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here