Home उत्तर प्रदेश नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ान भरेगा पहला विमान

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ान भरेगा पहला विमान

0
13

नोएडा: नवनिर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला पहला विमान लखनऊ जाएगा, जिसमें किसान सवार होंगे। इस विमान को 15 जून की सुबह मंत्रालय और DGCA के अधिकारियों के साथ-साथ NIAL के अधिकारियों (जिनमें एयरपोर्ट CEO भी शामिल हैं) की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

नोएडा एयरपोर्ट 15 जून से घरेलू उड़ानों के साथ कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने के लिए तैयार है। इस प्रक्रिया में अलग-अलग सिस्टम, प्रोसेस और स्टेकहोल्डर्स के बीच तालमेल की जांच की जा चुकी है, जिसमें एयरपोर्ट का जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विज़ुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS),पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज और ग्राउंड पावर सिस्टम शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में गाय का मांस बेचने के आरोप में 2 गिरफ्तार, थाने ले जाते समय स्थानीय लोगों ने की पिटाई

अभ्यास के दौरान इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) और रिक्वायर्ड नेविगेशन परफॉर्मेंस (RNP) अप्रोच प्रक्रियाओं का भी दोबारा सत्यापन किया जा चुका है।

पिछले महीने, इंडिगो ने भी घोषणा की थी कि वह 15 जून से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here