Home अपराध कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 08 लोगों की मौत

कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 08 लोगों की मौत

0
138

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंढरपुर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई। हादसे के समय पिकअप में कुल 15 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग पंढरपुर के रांजनी गाव के निवासी हैं। ये सभी लोग तीर्थयात्रा पर जा रहे थे।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना रविवार शाम को हुई है। यहां सोलापुर जिले की मालशिरस तहसील में लोगों को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 7 अन्य लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना टंडुलवाड़ी गांव के पास हुई। घटना के समय पिकअप वैन में कुल 15 लोग सवार थे। सोलापुर के पुलिस अधीक्षक (SP) अतुल कुलकर्णी ने कहा, “शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 15 लोगों को ले जा रही पिकअप गाड़ी ड्राइवर का नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई। चार महिलाओं और चार बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए।” उन्होंने बताया कि गाड़ी को कुएं से बाहर निकाला जा रहा है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  जम्मू एयरपोर्ट पर हमले की कोशिश नाकाम, भारत ने मार गिराईं पाकिस्तान की 8 मिसाइलें

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर कहा, “सोलापुर जिले के मालशिरस तालुका के टंडलवाड़ी में हुई घटना बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है, जहां एक निजी खेत में बने कुएं में गाड़ी गिरने से कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। अच्छी बात यह है कि 7 लोगों की जान बचा ली गई है। उनका इलाज चल रहा है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और हम स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। राज्य सरकार इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here