Home अपराध ड्यूटी पर जा रहे पिता को बेटे ने सरेआम मारी गोली, इलाज...

ड्यूटी पर जा रहे पिता को बेटे ने सरेआम मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

0
54

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के छत्तूपुर गांव में ड्यूटी पर जा रहे एक सफाई कर्मचारी को उसके ही बेटे ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल कर्मचारी सड़क पर गिर पड़ा, जबकि आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया पिता, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान राम नरेश (पुत्र रामदीन) के रूप में हुई है, जो कौशांबी के जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। जानकारी के मुताबिक राम नरेश रोज की तरह अपने बेटे राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। जब वे मंझनपुर के पास पहुंचे, तो किसी बात को लेकर बेटे के साथ उनकी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में अपना आपा खो दिया। उसने अपने पिता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। राम नरेश को दो गोलियां लगीं, जिससे वे लहुलूहान होकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी राहुल मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें -  केशव इन, दिनेश आउट: दिनेश शर्मा की जगह ब्रजेश पाठक क्यों बने डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद को क्यों बरकरार रखा गया?

आसपास के स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राम नरेश को आनन-फानन में नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन (SRN) अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि घाव गहरे होने के कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजपात ने बताया कि आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन स्पेशल टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल हत्या की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किस विवाद के कारण बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here