Home अपराध मालगाड़ी में लगी आग, धू-धू कर जली पूरी बोगी, मचा हड़कंप

मालगाड़ी में लगी आग, धू-धू कर जली पूरी बोगी, मचा हड़कंप

0
99

फिरोजाबाद : फिरोजाबाद में बुधवार दोपहर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) रेल लाइन पर एक बड़ा हादसा सामने आया। रुपसपुर क्षेत्र के पास नई कारों को ले जा रही एक मालगाड़ी के डिब्बे में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे डिब्बे में रखी करीब 10 कारें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 4 बजे जब मालगाड़ी फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक से गुजर रही थी, तभी इंजन के ठीक पीछे लगे डिब्बे से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों और राहगीरों ने आग देख शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही लोको पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को रोक दिया। चूंकि आग इंजन से सटे डिब्बे में लगी थी, इसलिए चालक ने तुरंत इंजन को डिब्बे से अलग कर आगे बढ़ा दिया। इस त्वरित कार्रवाई से आग इंजन तक नहीं पहुंच सकी और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

यह भी पढ़ें -  काशी का दूसरा गोल्डन टेंपल: संत रविदास मंदिर में है 130 किलोग्राम की सोने की पालकी, शिखर पर लगाए गए 32 स्वर्ण कलश

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया, जबकि दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लगभग 10 कारें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here