Home अपराध महेंद्रगढ़ की नहर में दो मोर्टार शेल मिलने से मचा हड़कंप

महेंद्रगढ़ की नहर में दो मोर्टार शेल मिलने से मचा हड़कंप

0
41

महेंद्रगढ़ के गांव झगड़ोली के पास नहर में सेना के दो मोर्टार शेल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। इसके बाद रोहतक से बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और शेलों की जांच शुरू कर दी। टीम ने दोनों मोर्टार शेलों की जांच की और सुरक्षा मानकों के तहत उन्हें निष्क्रिय कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि नहर में संदिग्ध सैन्य सामग्री जैसी वस्तुएं दिखाई दी हैं। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। इसके बाद रोहतक से बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और शेलों की जांच शुरू कर दी। टीम ने दोनों मोर्टार शेलों की जांच की और सुरक्षा मानकों के तहत उन्हें निष्क्रिय कर दिया।

इसके बाद जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर दोनों शेलों को सुरक्षित तरीके से मिट्टी में दबा दिया गया, ताकि किसी प्रकार का खतरा न रहे। जांच अधिकारी उज्ज्वल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे झगड़ोली नहर से सूचना प्राप्त हुई थी। एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि नहर पुलिया के नीचे दो संदिग्ध सैन्य वस्तुएं दिखाई दे रही हैं, जिनमें से एक आंशिक रूप से पानी से बाहर थी जबकि दूसरी पानी में पड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान वहां दो मोर्टार शेल बरामद हुए। उन्होंने बताया कि इसके बाद तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें -  हिजाब प्रतिबंध: 'बेहतर फैसले की उम्मीद', कर्नाटक के मंत्री ने कहा, हिजाब के खिलाफ वैश्विक विरोध का हवाला दिया

सूचना पर एएसआई संदीप के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सुरक्षा मानकों के तहत दोनों मोर्टार शेलों को निष्क्रिय किया। इसके बाद जेसीबी की सहायता से गड्ढा खोदकर उन्हें सुरक्षित तरीके से मिट्टी में दबाकर निस्तारित कर दिया गया। जांच अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक तौर पर यह सैन्य सामग्री प्रतीत हो रही है, लेकिन यह वहां कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटा रही है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here