Home अपराध चंबा में खाई में गिरी कार, एक ही गांव के 7 लोगों...

चंबा में खाई में गिरी कार, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत

0
107

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार देर रात करीब 2 बजे एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मसरूंड–हमल मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

हादसे का शिकार हुई बोलेरो ग्राम पंचायत कुठेड़ के महल गांव की बताई जा रही है। महल गांव के लोग पंचायत के काकड़ोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार की धाम में शामिल होने गए थे। धाम खाने के बाद सभी लोग बोलेरो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे तभी हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने खाई में उतरकर शवों को बाहर निकालने का कार्य किया। अंधेरा और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है वहां सड़क किनारे क्रैश बैरियर नहीं लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सड़क पर सुरक्षा प्रबंध होते तो इस बड़े हादसे को टाला जा सकता था। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें -  JEECUP परिणाम 2022 jeecup.admissions.nic.in पर घोषित- रैंक कार्ड डाउनलोड करें

एक और हादसे में 2 लोगों की मौत
वहीं, आपको बता दें कि एक दिन पहले ही चंबा जिले में भयंकर सड़क हादसा हुआ था। यह हादसा NH-154A पर बनीखेत-चम्बा मार्ग स्थित डैम व्यू प्वाइंट के पास हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से गहरी खाई में जा गिरी और इसके बाद नीचे चोहड़ा डैम मार्ग तक पहुंच गई। कार में दो लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद दोनों व्यक्तियों के शवों को कार से बाहर निकाला गया, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here