आज 23 जून, 2026 ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 04 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। वहीं सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक वरियान योग का प्रभाव रहेगा। इसके अलावा दोपहर 11 बजकर 54 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व और स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन होने से परिवार वाले प्रसन्न होंगे। पूर्व में किये गये किसी सामाजिक कार्य के लिये आज आपको सम्मानित किया जायेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आज अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को सीक्रेट रखें। आज व्यापार में आ रही किसी समस्या का समाधान निकलेगा। आज अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए बहुत सहायक रहेगा।
वृष राशि
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अपनी खास बात किसी अनजान व्यक्ति से शेयर ना करें। आज माता जी की सलाह से लिया गया निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित होगा। आज धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी आस्था बढ़ेगी। छात्र आज कम्प्यूटर कोर्स जॉइन करने का मन बनायेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, जीवनसाथी आपको उपहार दे सकते हैं। आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और अपने रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहने के वजह से लोगों के बीच आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। आज रुके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह जरूर ले। लेनदेन के मामलों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि आज यात्रा का विचार बन रहा है, तो अपने सामान का विशेष ध्यान रखें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यावसायिक कार्यप्रणाली में किसी भी तरह का बदलाव न करें। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने और आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। आज आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा और घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी। आज ऑफिस के कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अपनी अच्छी सेहत के लिए रुटीन चेकअप जरूर कराएं। आज आपको धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल कर लेना अवश्य ही सफलता दिलाएगा। आज आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए ऐसे लोगों से सतर्क रहे व सुरक्षित रहें। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी टॉपिक को समझने में आ रही समस्या समाप्त हो जायेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उमंगों से भरा रहने वाला है। आज आस-पास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, आपके अंदर नयी ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको जो भी काम दिया जायेगा उसे अच्छे से पूरा करने में सफल होंगे। बिजनेस में आपको मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। परिवार के साथ आज मूवी देखने की प्लान कर सकते हैं। माता जी आज आपसे कुछ फरमाइश कर सकती है, जिसको पूरा करने पर आपको खुशी मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगायेंगे, जिससे आपको कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। आज जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा, जिससे आपसी रिश्तों में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। बिजनेस के कामों में सुधार होगा और स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। लवमेट आज अपने साथी को सरप्राइस देंगे। आज बड़े-बुजुर्गों को कुछ अच्छा सा गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे उन्हें अच्छा लगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में आज भाई की मदद मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आज आपके लिए घर का सदस्य आपकी पसंद की वस्तु खरीद सकता है, जिसे पाकर आप आनंदित होंगे। आज वर्कप्लेस पर सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है, तो उसे गंभीरता से लें और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें। आज बिजनेस की प्रगति के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करेंगे। इस राशि के बच्चे जो शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा परिणाम मिलेगा। आज अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें।
धनु राशि
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज किसी व्यक्ति की सलाह मिलने से आपका हौसला बढ़ेगा और आप काम को अच्छे तरीके से करेंगे। करियर को और बेहतर बनाने के लिये आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। पहले से लोन के लिये किया गया आवेदन आज स्वीकृत हो जायेगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है, उन्हें आज कुछ बेहतरीन करने का मौका मिलेगा। आज के दिन आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से थकान रहेगी। आज आपके परिवार में आपसी प्रेम रहेगा। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। आज पारिवारिक संपत्ति संबंधित मामला सुलझ सकता है। कार्यों में भाई-बहनों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। मेडिकल स्टोर चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। आज घर पर परिवार के साथ आप अलग-अलग पकवानों का आनंद उठायेंगे।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। लोगों के मन में आपके प्रति सम्मान का भाव रहेगा यह देखकर आपको बहुत खुशी होगी। आज आप घर के कामों में अपनी मां की मदद करेंगे और भविष्य को लेकर आप बातचीत भी करेंगे। आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचें। आपका मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमतानुसार मदद करेंगे। संतान को यदि आप जिम्मेदारी देंगे, वो उस पर खरा उतरेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। कारोबार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। विदेश से आज आपको नौकरी के लिए ऑफर मिल सकते हैं। कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका जो उद्देश्य है, उससे जुड़े विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें। मित्रों के साथ बिताए हुए समय के बारे में सोचकर आज आप आनंदित होंगे। आज आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आज आपको आय के कई नए रास्ते दिखाई देंगे। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आज अचानक हुए धन लाभ से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।











