Home अपराध किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में...

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

0
164

बरेली में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनाक्रम नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। चार दिन पहले एक किशोरी अपने भाई के साथ खेत पर गई थी। पड़री गांव निवासी विमलेश और उसके साथी उसे छोटे भाई के सामने गन्ने के खेत में उठा ले गए थे। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे धमकी देकर फरार हो गए।

इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया था। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। एसएसपी अनुराग आर्य ने घटनास्थल का दौरा किया था। उसी दिन से आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही थीं।

यह भी पढ़ें -  सीआईएससीई 2022-23: बोर्ड परीक्षाओं के लिए स्कोर बढ़ाने के लिए विषय-वार रोडमैप, ऐड-ऑन नमूना पत्र

सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई तो वह विमलेश के पैर में लगी। वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here