Home टॉप न्यूज सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की फिल्म ने की शानदार ओपनिंग, पहले दिन ही...

सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की फिल्म ने की शानदार ओपनिंग, पहले दिन ही ‘द वन’ ने छापे 8 करोड़

0
46

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ शुक्रवार, 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। भारतीय लोककथाओं पर आधारित इस फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। ‘परमानेंट रूममेट्स’ और ‘पंचायत’ जैसे शो के लिए मशहूर दीपक कुमार मिश्रा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। ‘द वन’ के साथ उन्होंने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक डेब्यू किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी कमाई की।

‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है, जो उम्मीद से काफी अच्छा है। सैकनिल्क के अनुसार ‘द वन’ ने भारत में पहले दिन 6,746 शो से 8 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 9.60 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, फिल्म की कुल बॉक्स ऑफिस सफलता वीकेंड की कमाई और आने वाले दिनों में इसके प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।

‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के हिंदी 2D वर्शन ने पहले दिन कुल 28.25% ऑक्यूपेंसी दर्ज की। ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी नाइट शो में देखी गई। नाइट स्क्रीनिंग में 41.46% ऑक्यूपेंसी रही। शाम के शो में 26.08% और दोपहर की स्क्रीनिंग में 24.00% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। सुबह के शो में 12.23% ऑक्यूपेंसी रही। फिल्म के पहले दिन देश भर में 6,746 शो हुए। पहले दिन के आखिर तक इसका इंडिया नेट कलेक्शन 8.00 करोड़ रहा।

यह भी पढ़ें -  मिलिए तमिलनाडु के पिता-पुत्र की जोड़ी से जिसने बेकार प्लास्टिक की बोतलों से खड़ा किया 100 करोड़ का कारोबार

यह फिल्म एक रहस्यमयी सुपरनैचुरल थ्रिलर है, जिसमें लोककथा, फैंटेसी और ड्रामा का मिश्रण है। ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की कहानी सिद्धार्थ और तमन्ना पर हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने ऋषि का किरदार निभाया है, जो शहर में पला-बढ़ा एक समझदार व्यक्ति है। वह अपनी पत्नी ममता के साथ बिहार में अपने पुश्तैनी गांव लौटता है। फिल्म में ममता का किरदार तमन्ना भाटिया ने निभाया है। ऋषि अपने परिवार से मिली जमीन को बेचने के लिए वापस आता है। उसका यह दौरा छठ पूजा के समय ही होता है। हालांकि, गांव में एक वर्जित जंगल से जुड़ी मान्यताओं के बारे में पता चलने पर उसके इरादे बदल जाते हैं। जंगल को लेकर गांव वालों की कड़ी चेतावनियां हैं। सूरज डूबने के बाद किसी को भी वहां जाने की इजाजत नहीं है। ऋषि उनकी मान्यताओं को नहीं मानता और इसके बजाय सुनील ग्रोवर के किरदार दीपक का साथ देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here