Home अपराध दिल्ली में हल्दीराम आउटलेट बना आग का गोला, दिल्ली पुलिस ने 30...

दिल्ली में हल्दीराम आउटलेट बना आग का गोला, दिल्ली पुलिस ने 30 लोगों को जिंदा निकाला

0
67

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में ‘हल्दीराम’ की एक दुकान में शुक्रवार को आग लग गई, जिसके बाद दमकल की 23 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। मॉडल टाउन पार्ट 2 स्थित नामी हल्दीराम आउटलेट के सेकंड फ्लोर पर दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें हल्दीराम तेजी से फैलने लगीं, जिससे पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड की 23 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल कूलिंग प्रोसेस चल रहा है।

जिस समय हल्दीराम आउटलेट में आग लगी तब इलाके में गश्त कर रहे बीट ऑफिसर हेड कांस्टेबल पवन ने तुरंत मॉडल टाउन SHO इंस्पेक्टर अशोक गिरी को अलर्ट किया, जिसके बाद पीसीआर और फायर कंट्रोल को मैसेज भेजा गया। पुलिस टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस ने वहां आस-पास की इमारतों को भी तुरंत खाली कराया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कुल 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें -  "जाओ फिगर": कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संजू सैमसन को बाहर किए जाने पर निशाना साधा | क्रिकेट खबर

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया हल्दीराम की दुकान में आग लगने की सूचना अपराह्न 2.23 बजे मिली। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद शुरू में चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन अपराह्न साढ़े तीन बजे मौके पर मौजूद टीम ने और वाहनों की मांग की, जिसके बाद 19 और गाड़ियों को भेजा गया। अधिकारी ने बताया, ” हमने कुल 23 गाड़ियों को मौके पर भेजा। अपराह्न तीन बजकर 55 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया और शाम चार बजे तक आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र को ठंडा करने का काम जारी है। घटना में किसी के हताहत या जख्मी होने की सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here