Home अपराध अहमामऊ के पास ट्रक की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत, ट्रेलर...

अहमामऊ के पास ट्रक की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत, ट्रेलर लेकर चालक फरार

0
52

लखनऊ : राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलतानपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ सूर्या होटल के पास सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने डीसीएम (छोटे ट्रक) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में डीसीएम चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हालत में पड़े डीसीएम से गंभीर रूप से घायल चालक को बाहर निकाला। मृतक की पहचान अहिमामऊ निवासी 52 वर्षीय नेत्रपाल सिंह के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  रामलला को सुबह काढ़ा और रात्रि में पिलाया जा रहा गर्म दूध

हादसे को अंजाम देने वाला ट्रेलर मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कर रही है। वहीं, दुर्घटना के बाद मार्ग पर लगे जाम को हटाने के लिए भारी क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त डीसीएम को किनारे किया गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here