Home अपराध अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पेट्रोल पंप मैनेजर की दर्दनाक...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पेट्रोल पंप मैनेजर की दर्दनाक मौत

0
64

पीलीभीत, बीसलपुर। बरेली मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत हो गई। वह ड्यूटी निपटाकर घर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। शव पोस्टमार्टम को भेज पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। उधर, मृतक के परिवार में चीख पुकार मची रही।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर भजा निवासी धर्मपाल का 21 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार शेखापुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर था। वह वर्तमान में नगर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में परिवार समेत रह रहा था। बुधवार रात ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। बीसलपुर-बरेली रोड पर जिओ पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वीरेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गए। सड़क पर घायल को तड़पता देख कुछ ही देर में लोग जमा हो गए।

यह भी पढ़ें -  "आभारी अडानी समूह ने ऑस्ट्रेलिया में विश्वास दिखाया है": पूर्व पीएम टोनी एबॉट

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन सीएचसी पहुंचे। उनका रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाली पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।

पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही हैं। हालांकि अभी कोई खास साक्ष्य नहीं मिल सका है। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन के बारे में जानकारी कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here