Home अपराध जमीन के विवाद में छोटे भाई ने रस्सी से गला कसकर की...

जमीन के विवाद में छोटे भाई ने रस्सी से गला कसकर की बड़े भाई की हत्या

0
66

शाहजहांपुर : खुटार के गांव कढ़ैया निवासी 30 वर्षीय हरिओम उर्फ उदयपाल की रस्सी से गला कस कर हत्या कर दी गई। हरिओम का शव गुरुवार सुबह घर में टीनशेड के नीचे जमीन पर पड़ा मिला। हरिओम के गले में नीला निशान था। उसका गला रस्सी से कसा गया था। मां उषा देवी ने जमीन के विवाद में अपने सबसे छोटे बेटे पर बड़े बेटे हरिओम की रस्सी से गला कस कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए है।

गांव कढ़ैया निवासी उषा देवी अपने तीसरे बेटे हरिओम उर्फ उदयपाल के साथ रहती हैं। उनका हाईवे किनारे मकान है। हाईवे के दूसरी ओर उषा देवी का छोटा बेटा आदेश कुमार, मझिला बेटा अखिलेश कुमार रहते हैं। बड़ा बेटा भुजबल कुछ ही दूर पर रहता है।

उषा देवी की तीसरे बेटे हरिओम की शादी नहीं हुई थी। हरिओम के तीन भाइयों व बहन चित्रा की शादी हो चुकी है। हरिओम अपनी मां उषा देवी के साथ रहता था। उषा देवी ने बताया कि वह गुरुवार सुबह आठ बजे तक खाना बना चुकी थी और हरिओम ने भी खाना खा लिया था। हरिओम चारपाई पर सोने चला गया। वह जलने वाली डिस्चार्ज लाइट को चार्ज करने हाईवे के उस पार पड़ोस के घर में गई थी। कुछ ही देर बाद वह घर लौटी तो हरिओम चारपाई के पास जमीन पर पड़ा था और गले में नीला निशान था। उषा देवी के शोर मचाने पर तमाम लोग एकत्र हो गए।

सूचना पर थाना प्रभारी लोकेंद्र कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की, लेकिन पुलिस को वारदात के पास कोई चीज बरामद नहीं हुई। उषा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे बेटे आदेश कुमार से हरिओम का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी रंजिश में हरिओम की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आदेश कुमार को हिरासत में लेकर थाने ले आई है, लेकिन पुलिस आदेश को पकड़ने की पुष्टि नहीं कर रही है। इतना कह रही है कि एक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ चल रही है। बाद में फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  'ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी': पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ 'नबन्ना चोलो' शो पर बीजेपी

आदेश कुमार और हरिओम के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। आदेश ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इसलिए बदला लेने के लिए आदेश ने हरिओम की हत्या कर दी। यह आरोप उषा देवी ने लगाया है। आदेश कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि 28 अगस्त की रात करीब नौ बजे उनकी मां उषा देवी उसे डांट रही थी और मोबाइल फोन तोड़ दिया था। मां उषा देवी, बहन चित्रा पत्नी मनीष कुमार, भाई हरिओम ने उनके साथ लात-घूसों से मारपीट की थी, जबकि बहन चित्रा ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी से उनके सिर पर प्रहार कर दिया था। जिससे उनके सिर व शरीर में काफी चोटें आई थी और गाली-गलौज के बाद कमरे में बंधक बनाकर मारपीट भी की थी। आदेश कुमार ने 29 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उषा देवी का आरोप है कि आदेश कुमार ने मौका पाकर विवाद के बदले में हरिओम की हत्या कर दी है। हालांकि, पुलिस तहकीकात कर रही है। जांच के बाद ही हत्या का राज खुल खुलने की उम्मीद है।

उषा देवी ने बताया कि उनके पति गजराज का दो साल पहले निधन हो गया था। 20 बीघा जमीन चारों बेटों व उनके नाम दर्ज हो गई थी। हरिओम उनके साथ रहता था। अपने हिस्से की जमीन हरिओम के नाम न कर दूं, इसलिए आदेश कुमार खुन्नस रखता था। 28 अगस्त को आदेश के साथ विवाद भी हुआ था, जबकि उन्होंने अपनी आशा पद की नौकरी आदेश कुमार की पत्नी सरिता देवी को दे दी थी। इसके बाद भी रंजिश मानते आ रहे हैं।

उषा देवी ने कहा कि हरिओम का मानसिक संतुलन जरा ठीक नहीं रहता था। घर के पड़ोस में ही साइकिल मरम्मत करने की दुकान खोल रखी थी। हरिओम की शादी नहीं हुई थी। हरिओम उनके साथ रहता था, लेकिन गुरुवार को हरिओम की हत्या कर दी गई।

तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है, कार्यवाही के लिए अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।- प्रवीण, सीओ पुवायां।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here