Home अपराध रायगढ़ के दिवेआगर बीच में डूबने से पिकनिक पर आए 8 छात्रों...

रायगढ़ के दिवेआगर बीच में डूबने से पिकनिक पर आए 8 छात्रों की मौत

0
71

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के फेमस दिवेआगर बीच पर एक दुखद घटना हुई है। पिकनिक पर गए 8 छात्रों की रायगढ़ के दिवेआगर समुद्र तट पर डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुणे के आलंदी से ये 8 छात्र दिवेआगर आए थे। छात्र समुद्र में तैरने के लिए उतरे, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण वे सभी डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी आठ छात्रों के शव समुद्र से निकाल लिए गए हैं।

दरअसल, एक प्राइवेट कोचिंग क्लास ने दिवेआगर के लिए एक ट्रिप का आयोजन किया था। पुणे के आलंदी इलाके की ‘विनर्स’ प्राइवेट कोचिंग क्लास का एक ग्रुप घूमने के लिए दिवेआगर आया था। कुछ छात्र समुद्र का मजा लेने के लिए पानी में उतरे लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण उनमें से आठ छात्र डूब गए।

यह भी पढ़ें -  चीनी अरबपति जैक मा ने टोक्यो कॉलेज में प्रोफेसर की भूमिका निभाई

जैसे ही पता चला कि छात्र डूब रहे हैं, बीच पर मौजूद ‘महाकाली वॉटर स्पोर्ट्स’ के कर्मचारी और स्थानीय लोग तुरंत समुद्र में कूद पड़े। उन्होंने बचाव अभियान शुरू किया और डूबते हुए छात्रों को बाहर निकालने की बहुत कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद सभी आठों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दम घुटने से उन सभी की मौत हो चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here