Home Trending एमपी के डिंडौरी में भैंस ने 8 पैरों वाले बच्चे को दिया...

एमपी के डिंडौरी में भैंस ने 8 पैरों वाले बच्चे को दिया जन्म, उमड़ी भीड़

0
60

मध्य प्रदेश के डिंडौरी से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। यहां एक भैंस ने 8 पैरों वाले बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। डिंडौरी जिले की ग्राम पंचायत केवलारी के कच्छारा टोला में एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां दुर्गा नामक भैंस ने नवरात्रि शुरू होने से ठीक एक दिन पहले, शनिवार शाम को आठ पैरों वाले बच्चे को जन्म दिया।

इस खबर के सामने आते ही आसपास के क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बन गया और बच्चे को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। भैंस मालिक ने बताया कि उनके आसपास के क्षेत्र में इस तरह की घटना पहली बार देखने को मिली है। नवरात्रि के ठीक पहले हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, नवजात की स्थिति और अतिरिक्त पैरों की वजह की पुष्टि पशु चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें -  रिकॉर्ड गर्मी की लहरों के बीच भारत मानव अस्तित्व की सीमा के करीब पहुंच गया

भैंस मालिक शिव लाल नंदा ने बताया कि हमारी भैंस ने जिस बच्चे को जन्म दिया है, उसके 8 पैर थे। हालांकि अभी वो चल नहीं पा रहा है। उसे देखने के लिए बहुत दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। आस-पास के गांव से बड़ी संख्या में लोग आए। ये बच्चा शनिवार शाम को हुआ। भैंस का नाम दुर्गावती है। ये नाम हमने अपनी तरफ से रखा था।

गौरतलब है कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं, जहां अनोखे जानवर पैदा हुए, जिसमें उनके शरीर के किसी न किसी हिस्से में एक्स्ट्रा अंग थे। इस तरह के मामलों में अक्सर लोग जानवरों की पूजा-पाठ करना शुरू कर देते हैं। हालांकि इस तरह की घटनाएं क्यों होती हैं, इसके बारे में कोई जानवर मामलों का विशेषज्ञ ही सही सलाह दे सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here