Home Trending यूपी में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का टाइम टेबल जारी

यूपी में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का टाइम टेबल जारी

0
245

उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सोमवार को बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, के अनुसार, 10वीं और 12वीं कक्षा की 2027 की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होंगी और 24 फरवरी, 2027 को खत्म होंगी।

सामने आई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 5 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की विषयवार परीक्षा की कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है-:

यह भी पढ़ें -  जेकेपीएससी सीसीई मुख्य परीक्षा 2022 की तारीखें jkpsc.nic.in पर जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

timetable-2027-vigyapti

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here