Home अपराध बदायूं में स्कूल बस से बाइक की टक्कर, तीन दोस्तों की मौत

बदायूं में स्कूल बस से बाइक की टक्कर, तीन दोस्तों की मौत

0
53

यूपी के बदायूं में एक खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है। सोमवार को स्कूल बस से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई है, जबकि चौथे की हालत गंभीर है। चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे और रास्ते में ये हादसा हो गया। इस दुर्घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। मृतकों के घरों में मातम पसरा है।

घटना बिसौली थाना क्षेत्र के मजनजुड़ी गांव के पास की है। हतसा गांव के चार दोस्त सोमवार को एक ही बाइक से बिसौली के लिए निकले थे। जैसे ही अपने गांव की मैन रेाड से मजनजुड़ी गांव के पास पहुंचे।यहां एसडीबी स्कूल की बस से बाइक टकरा गई।

हादसे में रोहन, नितिन और ऋषभ की मौत हो गई, जबकि शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों को सूचना मिली तो घरों में कोहराम मच गया। घरवाले दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  Mathura News: गोकुल में मच गयौ हल्ला... जसोदा ने जन्मो है लल्ला, ब्रज में धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव

पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल शिव कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस एक्सीडेंट ने हतसा गांव को झकझोर डाला है। तीन दोस्तों की मौत से पूरा गांव में सन्नाटा छा गया।

एक बाइक पर सवार होकर निकले चारों दोस्त बिना हेलमेट थे। किसी के सिर पर हेलमेट नहीं था। तीन की मौत के बाद हर कोई यही कहता नजर आया कि अगर हेलमेट होता तो शायद जान बच सकती थी। तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौत की बात सामने आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here