Home उत्तर प्रदेश उन्नाव गर्भवती से मारपीट, पति पर तीन तलाक देने का आरोप

गर्भवती से मारपीट, पति पर तीन तलाक देने का आरोप

0
75

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। शहर के कासिम नगर निवासी गर्भवती ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने और तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है।
कासिम नगर निवासी एक महिला ने बताया कि 25 सितंबर 2010 को उसका विवाह हुआ था। शादी के बाद से पति दहेज में बाइक व दो लाख की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगा। मांग पूरी न होने पर अक्सर मारपीट करता था। एक मई 2022 को पति ने फिर मारपीट की और बाइक व दो लाख रुपये लाकर न देने पर तलाक देने की बात कही। उसने पिता व भाई को फोन कर बुलाया तो पति ने भाई से मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। उसने सभी के सामने उसे तीन बार कहकर तलाक बोल दिया।
पीड़ित महिला के अनुसार वह गर्भवती है। मारपीट में उसे चोटें आईं है। महिला ने पुलिस पर पति को कोतवाली ले जाकर पूछताछ के बाद छोड़ने का आरोप लगाया है। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामिया डकैत, अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 12 मुकदमे

उन्नाव। शहर के कासिम नगर निवासी गर्भवती ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने और तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है।

कासिम नगर निवासी एक महिला ने बताया कि 25 सितंबर 2010 को उसका विवाह हुआ था। शादी के बाद से पति दहेज में बाइक व दो लाख की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगा। मांग पूरी न होने पर अक्सर मारपीट करता था। एक मई 2022 को पति ने फिर मारपीट की और बाइक व दो लाख रुपये लाकर न देने पर तलाक देने की बात कही। उसने पिता व भाई को फोन कर बुलाया तो पति ने भाई से मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। उसने सभी के सामने उसे तीन बार कहकर तलाक बोल दिया।

पीड़ित महिला के अनुसार वह गर्भवती है। मारपीट में उसे चोटें आईं है। महिला ने पुलिस पर पति को कोतवाली ले जाकर पूछताछ के बाद छोड़ने का आरोप लगाया है। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here