Home उत्तर प्रदेश Ram Nath Kovind Visit: राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री आज वृंदावन में, करीब...

Ram Nath Kovind Visit: राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री आज वृंदावन में, करीब छह घंटे बंद रहेगा यातायात

0
101

[ad_1]

ख़बर सुनें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वृंदावन में रहेंगे। सुबह राष्ट्रपति पहले हेलीकॉप्टर से 9:45 मिनट पर वृंदावन कृष्णा कुटीर के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति सुबह 10:05 बजे पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह करीब 40 मिनट रहेंगे। वह जब तक बांकेबिहारी मंदिर में रहेंगे, तब तक आम भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के बाद राष्ट्रपति 10:55 बजे कृष्णा कुटीर आश्रय सदन पहुंचेंगे। यहां आयोजित समारोह में राष्ट्रपति माताओं के साथ संवाद और स्वल्पाहार भी करेंगे। दोपहर 12:15 मिनट पर वह दिल्ली लौट जाएंगे। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि राष्ट्रपति करीब ढाई घंटे वृंदावन में रहेंगे। इसके दौरान सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक शहर का यातायात बंद रहेगा। राष्ट्रपति के जाने के बाद ही यातायात खोला जाएगा। 

कृष्णा कुटीर में बनाया गया पंडाल 

कृष्णा कुटीर आश्रय सदन में वातानुकूलित पंडाल में आयोजित समारोह में महिलाओं के साथ संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। इस समारोह के लिए दो सौ महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इनमें 137 महिलाएं कृष्णा कुटीर की है। बाकी महिलाएं अन्य आश्रय सदन की रहने वाली हैं। राष्ट्रपति के साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद हेमा मालिनी, जनपद के विधायक मौजूद रहेंगे।

तीर्थनगरी में रहेगी कड़ी सुरक्षा

राष्ट्रपति के वृंदावन आगमन को लेकर रविवार को सुरक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर एवं सेना के अधिकारियों ने सुरक्षा के व्यापक इंतजामों की समीक्षा की। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वैड ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा परखी। फ्लीट रिहर्सल किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। यहां वह गोल्फ कार्ट से पहुंचेंगे। इसके बाद महिला आश्रय सदन में निराश्रित महिलाओं से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें -  आगरा में जमा हुआ 4200 करोड़ रुपये का टैक्स: आयकर रिटर्न, नगर निगम की वेबसाइट कई बार हुई बंद, करदाता हुए परेशान

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here