Home उत्तर प्रदेश उन्नाव दो जगह फंदे से लटके मिले महिला व युवती के शव

दो जगह फंदे से लटके मिले महिला व युवती के शव

0
77

[ad_1]

ख़बर सुनें

नवाबगंज/सोनिक। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में महिला व युवती के शव घर में फंदे से लटकते मिले।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शीतलगंज निवासी मूल रूप से सिक्किम की रहने वाली रेखा लींबो (24) के पति शिवा राजपूत ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसका रेखा से संपर्क हुआ था। प्रेम प्रसंग होने पर दोनों शादी के लिए राजी हो गए। अक्तूबर 2021 में शिवा सिक्किम पहुंचा। रेखा के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई। बालिग होने पर दोनों की शादी कराई थी।
रविवार को वह नौकरी करने कानपुर गया था। वहीं सास ऊषा भी बाहर गई थी। शाम करीब छह बजे सास लौटी तो रेखा का शव लटका देखकर दंग रह गईं। पुलिस के मुताबिक रेखा ॉनलाइन फ्री फायर खेल की शौकीन थी। कोतवाली निरीक्षक जेबी सिंह ने बताया कि मौत के पीछे फ्री फायर खेल ही मुख्य वजह लग रही है।
उधर दही थानाक्षेत्र के गांव कलंदर खेड़ा मजरा रायपुर बुजुर्ग में गंगाराम पाल की बेटी शिल्पी (18) का शव घर के अंदर कमरे में दुपट्टे से फंदे लटकता मिला। परिजन रिश्तेदारी में तेरहवीं में शामिल होने गए थे। युवती घर पर अकेली थी। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: बांगरमऊ और बीघापुर तहसील में बनेंगे ग्राम न्यायालय

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here