Home उत्तर प्रदेश उन्नाव उन्नाव : महिलाओं ने किया कल्याणी नदी का पूजन

उन्नाव : महिलाओं ने किया कल्याणी नदी का पूजन

0
72

[ad_1]

ख़बर सुनें

बांगरमऊ। विकास खंड की ग्राम सभा रबड़ी में महिलाओं ने पहले कलश यात्रा निकाली। इसके बाद कल्याणी नदी में जाकर पूजन अर्चन किया।
मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल के निर्देशन में कल्याणी नदी के पुनरुद्धार के लिए सभी ग्राम पंचायतों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को ग्राम पंचायत रबड़ी में ग्राम प्रधान ज्वाला प्रसाद के नेतृत्व में समूह एवं गांव की महिलाओं ने कल्याणी नदी बचाओ जागरुकता रैली एवं कलश यात्रा निकाली। जो ग्राम रबड़ी में भ्रमण करते हुए कल्याणी नदी पर पहुंची।
महिलाओं ने नदी का पूजन अर्चन किया। ग्राम प्रधान ज्वाला प्रसाद ने बताया कि कल्याणी नदी के पुनरुद्धार से क्षेत्रीय किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर खुशहाल होगा। एक बार फिर कल्याणी नदी किसानों के लिए कल्याणकारी साबित होगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत कौशल कुमार, सचिव पंचम लाल व रोजगार सेवक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  गोशालाओं में व्यवस्थाएं जांचने निकले अधिकारी, मिली खामियां

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here