Home उत्तर प्रदेश उन्नाव उन्नाव : कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समर्थन में केंद्रीय मंत्री के...

उन्नाव : कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समर्थन में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

0
64

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ जिला युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कलक्ट्रेट की ओर जाने से पहले ही रोक लिया। सभी पार्टी कार्यालय में नजरबंद रहे।
संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को राष्ट्रपति पर सांसद अधीर रंजन की टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर सवालों की बौछार कर दी थी। इससे खफा युवा कांग्रेसियों ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष सुयश बाजपेयी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अमर्यादित व्यवहार किया है। कहा कि हम राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। पार्टी जिला कार्यालय पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के सामने पुतला जलाने की योजना बनाई।
भनक लगते ही पुलिस ने कांग्रेसियों को घेर लिया और कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसियों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अमन खान, सूरज, नितिन बारी, संदीप, शुभम गुप्ता व सेवादल जिलाध्यक्ष विश्वास निगम भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: किसानों के घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here