शिक्षक और प्रधान प्रतिनिधि में विवाद ने पकड़ा तूल

0
27

[ad_1]

ख़बर सुनें

पाटन। सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र के बिहार कंपोजिट स्कूल में शिक्षक और प्रधान प्रतिनिधि के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। प्रधान पक्ष के बीएसए से शिकायत करने के बाद मंगलवार को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रतिनिधि के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इसमें धन उगाही का दबाव बनाने व कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। शिक्षकों ने रिपोर्ट दर्ज न होने पर तीन दिन बाद जिला मुख्यालय पर धरने की चेतावनी दी है।
सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें बिहार पंचायत का प्रधान प्रतिनिधि बताने वाला व्यक्ति कंपोजिट स्कूल की रसोइयों से शिक्षकों के लिए अलग से भोजन बनाने पर सहायक शिक्षक से बहस करते दिख रहा था। उसने आरोप लगाया कि छात्रों को गुणवत्ता व मेन्यू के अनुसार खाना नहीं दिया जा रहा है। वीडियो में सहायक शिक्षक सभी आरोपों को खारिज करते दिख रहे थे।
मामला बीएसए तक पहुंच गया। इस पर शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने स्कूल में वीडियो बनाने व शिक्षक के अपमान की निंदा की। मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने वसूली के लिए वीडियो वायरल करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  जिले में बिछेगा सड़कों का संजाल

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here