Home उत्तर प्रदेश Mainpuri News : मैनपुरी में सपा नेता पर जानलेवा हमला, कार सहित...

Mainpuri News : मैनपुरी में सपा नेता पर जानलेवा हमला, कार सहित आधा किमी घसीट ले गया कंटेनर चालक

0
107

[ad_1]

मैनपुरी में रविवार की रात एक कंटेनर चालक ने सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव को कुचलने की कोशिश की। कंटेनर चालक ने सपा नेता की कार को टक्कर मार दी। पहली बार नाकाम होने पर उसने दोबारा कार को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद कार को करीब आधा किमी तक घसीट ले गया।

आगे रास्ते में ट्रक खड़ा होने के कारण चालक ने कंटेनर को रोका। इस बीच कंटेनर का पीछा कर रहे लोगों ने चालक को पकड़ लिया। लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। घटना में सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव बाल-बाल बचे। उन्होंने कहा कि उन पर जानलेवा हमला किया गया है। वह थाने में तहरीर देंगे। देवेंद्र सिंह यादव समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हैं। 

यह भी पढ़ें -  Meerut Medical: लिफ्ट खराब, इलाज के पड़े लाले, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का दावा फुस्स, मरीज हाथों के हवाले

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here