तांत्रिक के घर जेवर-नगदी सहित 10.30 लाख की चोरी

0
18

[ad_1]

ख़बर सुनें

बीघापुर। तंत्रमंत्र करने वाले युवक के घर से चोरों ने देर रात लाखों की जेवर, नकदी पार कर दी। शुक्रवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस घटना की जांच की और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
थानाक्षेत्र के गांव मियागंज निवासी रहमत अली उर्फ गुड्डू, तांत्रिक है। गुरुवार वह परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। पीड़ित के अनुसार दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरों. बक्सों और अलमारियों के ताले तोड़कर 2.30 लाख रुपये, करीब सात लाख कीमत के 15 तोला सोने और एक किलो चांदी के जेवर पार कर दिए।
शुक्रवार सुबह रहमत अली व परिवार के लोग सोकर उठे तब घटना की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
मामला संदिग्ध लग रहा है। घर के अंदर जाने का एक ही रास्ता है। करीब 20 फिट ऊंची दीवार बिना सीढ़ी अंदर जाया नहीं जा सकता, हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
21 नवंबर 2018 को चोरों ने ऊंचगांव निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल बृजेंद्र वर्मा के घर को निशाना बनाया था। घर से 10 लाख से अधिक का माल पार कर दिया था।
पुलिस ने पीड़ित से जल्द चोरों को पकड़ने और कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन चार साल बीत गए अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।

यह भी पढ़ें -  कैब चालक का नहीं मिला मोबाइल, छिपे हो सकते हैं कई राज

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here