उन्नावः सुगम और सस्ता होगा कानपुर जाना-आना, जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

0
17

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। रोजाना कानपुर जाने वाले करीब सात हजार लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही शहर के गांधी नगर तिराहा से कानपुर के बड़ा चौराहा तक इलेक्ट्रिक बसों से आवागमन कर सकेंगे। सुरक्षित और वातानुकूलित आरामदायक सफर के लिए अधिकतम तीस रुपये किराया देना होगा। इलेक्ट्रिक बस सेवा के लिए रूट प्लान तैयार है। शुरुआत दीपावली से पहले होने की उम्मीद है।
उन्नाव से सरकारी-गैर सरकारी कर्मचारी, छात्र, फैक्टरी कर्मी, व्यापारी, दुकानदारों के अलावा अन्य वजहों से रोजाना करीब सात हजार लोग कानपुर के लिए सफर करते हैं। कानपुर जाने के लिए ट्रेन और टेंपो ही यात्रा का माध्यम हैं। जल्द जिले के लोगों को सुरक्षित, वातानुकूलित और प्रदूषण रहित सुकून भरे सफर की सौगात मिलने वाली है।
कानपुर परिवहन निगम कानपुर के बड़ा चौराहा से उन्नाव के गांधीनगर तिराहा के रूट पर पहले चरण में आठ बसें चलाने की तैयारी में है। यह बसें तय समय अंतराल में फेरे लगाएंगी। दीपावली से पहले बसों का संचालन शुरू करने की योजना है। इलेक्ट्रिक बस सेवा प्रभारी रीजनल मैनेजर डीवी सिंह ने बताया कि कानपुर से उन्नाव की दूरी महज 17 किमी होने से रोजाना काफी यात्री आवागमन करते हैं। इस रूट पर बसों के संचालन से परिवहन निगम की आमदनी भी बढ़ेगी।
मिलेगी राहत
टेंपो से सफर करने पर किराया 35 रुपये देना पड़ता है। टेंपो चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते हैं। सभी सीटें भरने से पहले सफर शुरू नहीं करते। तेज शोर और वायु प्रदूषण और असुविधाजनक सफर से छुटकारा मिलेगा।
ये होगा किराया और रूट
कानपुर से उन्नाव तक तीस रुपये, तीन से छह किमी दूरी के लिए दस रुपये, दस किमी तक 15 रुपये, 14 से 19 किमी दूरी तक सफर के 22 रुपये देने होंगे। उन्नाव के गांधीनगर तिराहा से आदर्श नगर, अकरमपुर, शेखपुर, मगरवारा, नेहरूनगर, मरहला चौराहा, गंगाघाट कोतवाली होते हुए कानपुर बड़ा चौराहा रूट रहेगा।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: जहरीला कीड़ा काटने से बाइक मिस्त्री की मौत

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here