Home उत्तर प्रदेश Mirzapur: पिता की हत्या के आरोपी दोनों पुत्र गिरफ्तार, भूमि विवाद में...

Mirzapur: पिता की हत्या के आरोपी दोनों पुत्र गिरफ्तार, भूमि विवाद में लाठी से पीटकर ली थी जान

0
94

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

ख़बर सुनें

विंध्याचल थाना क्षेत्र के भवानीपुर पाल बस्ती में बीते गुरुवार रात पिता की लाठी से मारकर हत्या करने के आरोपी दोनों पुत्रों को पुलिस ने सोमवार को दोपहर में ओझला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

विंध्याचल थाना क्षेत्र के पाल बस्ती निवासी दुखरन पाल (62) से चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सबसे बड़ा सुरेश व उसके बाद संतोष, मोनू और सोनू हैं। दो बड़े पुत्रों और तीन पुत्रियों की शादी हो गई है। दोनों बड़े पुत्र अलग रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात दोनों बड़े पुत्रों का पिता से जमीन को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों ने पिता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पत्नी सुलोचला ने बीच-बचाव किया, परंतु पुत्र नहीं माने। इस हमले में दुखरन लहूलुहान होकर गिर पड़े। हमले में गंभीर रूप से घायल दुखरन को दोनों छोटे पुत्र उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां से उनको मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने दुुखरन को मृत घोषित कर दिया।

उधर, हमले के बाद दोनों पुत्र फरार हो गए थे। छोटे पुत्र मोनू ने तहरीर देकर बताया कि दोनों बड़े भाई पिता से जमीन अपने नाम लिखने की बात कह रहे थे। पिता नहीं माने तो उनकी लाठी से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों फरार पुत्रों की तलाश में जुटी थी।

इस बीच सोमवार को थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय को मुखबिर से सूचना मिली कि ओझला पुल के पास दोनों आरोपित कहीं भागने के फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेरेबंदी कर ओझला पुल के पास से दोनों आरोपित सुरेश पाल व संतोष पाल को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि पिता की हत्या के आरोपित दोनों पुत्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें -  बलरामपुर में 1871 स्थानों पर होगा होलिका दहन, 65 जगहों से निकलेगा जुलूस

विस्तार

विंध्याचल थाना क्षेत्र के भवानीपुर पाल बस्ती में बीते गुरुवार रात पिता की लाठी से मारकर हत्या करने के आरोपी दोनों पुत्रों को पुलिस ने सोमवार को दोपहर में ओझला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

विंध्याचल थाना क्षेत्र के पाल बस्ती निवासी दुखरन पाल (62) से चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सबसे बड़ा सुरेश व उसके बाद संतोष, मोनू और सोनू हैं। दो बड़े पुत्रों और तीन पुत्रियों की शादी हो गई है। दोनों बड़े पुत्र अलग रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात दोनों बड़े पुत्रों का पिता से जमीन को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों ने पिता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पत्नी सुलोचला ने बीच-बचाव किया, परंतु पुत्र नहीं माने। इस हमले में दुखरन लहूलुहान होकर गिर पड़े। हमले में गंभीर रूप से घायल दुखरन को दोनों छोटे पुत्र उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां से उनको मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने दुुखरन को मृत घोषित कर दिया।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here