यूपी चुनाव 2022: आगरा में हाईवे पर रामबाग से शाहदरा के बीच दो दिन वाहनों की नो एंट्री, यातायात परिवर्तित

0
61

[ad_1]

सार

मंडी समिति में पोलिंग पार्टियों के रवाना होने और वापस आने तक मार्ग परिवर्तन प्लान लागू रहेगा। इस दौरान वाहन इनर रिंग रोड, न्यू दक्षिणी बाईपास, यमुना एक्सप्रेसवे होकर निकाले जाएंगे। 

ख़बर सुनें

आगरा में विधानसभा चुनाव के लिए 10 फरवरी को मतदान है। मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां बुधवार सुबह 10 बजे से रवाना होने लगीं। गुरुवार को मतदान के बाद शाम को पोलिंग पार्टियों का वापस आना शुरू होगा। इस दौरान मंडी समिति के बाहर वाहनों की भीड़ रहेगी। इसको देखते हुए नवीन मंडी स्थल पर मार्ग परिवर्तन किया गया है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार सुबह से लेकर गुरुवार रात तक हाईवे पर शाहदरा से रामबाग के बीच वाहन नहीं चलेंगे। यहां से केवल मतदान कर्मियों के वाहन निकल सकेंगे। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है।

इस तरह निकलेंगे वाहन

– फिरोजाबाद की ओर से मथुरा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
– मथुरा की ओर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर रोहता दिगनेर मार्ग से एकता चौकी, तोरा चौकी, रमाडा कट से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।
– फिरोजाबाद से आगरा शहर में आने वाले हल्के वाहन बजरंग पेट्रोल पंप से नुनिहाई तिराहा से एत्माद्दौला तिराहा होकर जाएंगे।
– मथुरा की तरफ से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले हल्के वाहन रामबाग चौराहा से टेढ़ी बगिया चौराहे से सौ फुटा मार्ग होकर जा सकेंगे।
– रामबाग चौराहे से बजरंग पेट्रोल पंप के बीच एनएच-2 पर केवल निर्वाचन कार्य में लगे वाहन ही आवागमन कर सकेंगे।

शहर में जाम की परेशानी

विधानसभा चुनाव में पुलिस की ड्यूटी लगी है। यातायात पुलिस को भी अलग-अलग ड्यूटी में लगाया गया है। इस कारण शहर में जाम की समस्या होने लगी है। हाईवे से लेकर अंदरूनी इलाकों में जाम बढ़ गया है। हाईवे पर भगवान टाकीज, रामबाग, गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिकंदरा पर वाहनों की लाइन लग रही है। वहीं बोदला, लोहामंडी, शाहगंज, टेढ़ी बगिया पर जाम की समस्या हो रही है।

यह भी पढ़ें -  Lucknow : अडानी समूह अगले पांच वर्षों तक संचालित करेगा लखनऊ एयरपोर्ट

सीओ यातायात एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि सिकंदरा में निर्माण कार्य की वजह से जाम लग रहा था। इसे दूर करा दिया गया है। यातायात पुलिसकर्मियों की चुनाव में ड्यूटी नहीं लगी है। मगर, अलग से ड्यूटी पुलिस लाइन, मंडी समिति स्थल पर लगी हैं। शहर में जाम न लगे, उसके लिए यातायात पुलिसकर्मियों को दिशानिर्देश दे दिए गए हैं।

विस्तार

आगरा में विधानसभा चुनाव के लिए 10 फरवरी को मतदान है। मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां बुधवार सुबह 10 बजे से रवाना होने लगीं। गुरुवार को मतदान के बाद शाम को पोलिंग पार्टियों का वापस आना शुरू होगा। इस दौरान मंडी समिति के बाहर वाहनों की भीड़ रहेगी। इसको देखते हुए नवीन मंडी स्थल पर मार्ग परिवर्तन किया गया है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार सुबह से लेकर गुरुवार रात तक हाईवे पर शाहदरा से रामबाग के बीच वाहन नहीं चलेंगे। यहां से केवल मतदान कर्मियों के वाहन निकल सकेंगे। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है।

इस तरह निकलेंगे वाहन

– फिरोजाबाद की ओर से मथुरा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

– मथुरा की ओर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर रोहता दिगनेर मार्ग से एकता चौकी, तोरा चौकी, रमाडा कट से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।

– फिरोजाबाद से आगरा शहर में आने वाले हल्के वाहन बजरंग पेट्रोल पंप से नुनिहाई तिराहा से एत्माद्दौला तिराहा होकर जाएंगे।

– मथुरा की तरफ से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले हल्के वाहन रामबाग चौराहा से टेढ़ी बगिया चौराहे से सौ फुटा मार्ग होकर जा सकेंगे।

– रामबाग चौराहे से बजरंग पेट्रोल पंप के बीच एनएच-2 पर केवल निर्वाचन कार्य में लगे वाहन ही आवागमन कर सकेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here