Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला संत का शव

Unnao News: संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला संत का शव

0
44

[ad_1]

ख़बर सुनें

औरास। कुठली गांव स्थित कबीर पंथी आश्रम के संत का शव गुरुवार शाम गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन पुलिस को सूचित किए बगैर शव लेकर घर चले गए।
थानाक्षेत्र के गांव कुठली में कबीर पंथी संत आश्रम है। जिस पर हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली के नगवा कोथावां निवासी कबीर पंथी संत जनईदास (65) सन 2000 से आश्रम पर अन्य संतों के साथ रह रहे थे। चार दिन पहले वह लखनऊ के रहीमाबाद थाने के भतोइयां गांव निवासी शिष्य संतू के घर गए थे।
गुरुवार दोपहर वह शिष्य के घर से आश्रम आए थे। उसी दिन शाम करीब चार बजे वह टिकरासामद गांव के एक मंदिर के बाबा केशवदास की मौत पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने निकल गए। लेकिन वहां से आश्रम नहीं लौटे।
देर शाम उनका शव स्कूल के पीछे नूरी रैदास की बाग में पेड़ पर रस्सी से फंदे पर लटकता मिला। खेत से लौट रहे लोगों ने शव देखा।
सूचना पर आश्रम के संतों के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव घर लेकर चले गए। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि परिजनों ने थाने में कोई सूचना नहीं दी है। शव लेकर चले गए। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: पहले निकलने की होड़ में घंटों उलझ गया जाम

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here