Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: स्लाटर हाउस में मिला एक करोड़ का हेरफेर

Unnao News: स्लाटर हाउस में मिला एक करोड़ का हेरफेर

0
39

[ad_1]

ख़बर सुनें

सोनिक। आयकर विभाग की टीम रुस्तम फूड्स स्लाटर हाउस में 76 घंटे की जांच के बाद वापस लौट गई। जानकारी मिली है कि जांच टीम को एक करोड़ का हेरफेर मिला है। टीम लौटने के बाद शनिवार को स्लाटर हाउस में उत्पादन शुरू कर दिया गया।
21 दिसंबर को आयकर विभाग की 20 सदस्यीय टीम दही औद्योगिक क्षेत्र में संचालित रुस्तम फूड्स स्लाटर हाउस में जांच करने पहुंची थी। टीम ने प्रबंधन के सभी बड़े पदाधिकारियों का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। बाहर से किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी थी। मुख्य गेट पर सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया था। शनिवार दोपहर तक टीम ने स्लाटर हाउस में रुककर फर्म के खातों का संचालन जांचा था।
जांच में अधिकारियों ने कंपनी से जुड़े बैंक खाते, एचआर मैनेजर व एकाउंट अफसर के बैंक डिटेल खंगालने के साथ ही डिटेल भी लिया है। श्रमिकों के भुगतान और पशुओं के स्लाटरिंग रिकार्ड को भी कब्जे में लिया है। सूत्रों के मुताबिक आयकर टीम प्रबंधन के बड़े अधिकारियों के लैपटॉप की हार्डडिस्क का डाटा भी ट्रांसफर कर साथ ले गई है। जांच में कुछ बोगस खातों की भी जानकारी सामने आई है। करोड़ों की नगदी विभिन्न डमी बैंक खातों से निकाले जाने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें -  कार व डंपर में टक्कर, एक की मौत

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here