Home उत्तर प्रदेश चंदौली में बड़ा हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, दो लोगों के उड़े चिथड़े,...

चंदौली में बड़ा हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, दो लोगों के उड़े चिथड़े, मचा हड़कंप

0
116

[ad_1]

ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, दो लोगों के उड़े चिथड़े

ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, दो लोगों के उड़े चिथड़े
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

बाकी सिलेंडर भी चेक किए जा रहे हैं। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी पुलिस खंगालेगी। अभी इस घटना के बारे में कोई भी कुछ नहीं बोल रहा है। हमारी जांच जारी है।

विस्तार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर स्थित दयाल हॉस्पिटल के पास शुक्रवार की सुबह गाड़ी से उतारते समय ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ब्लास्ट इतना तेज था कि दो किमी तक इसकी आवाज सुनाई दी। दोनों व्यक्ति के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

 रविनगर कॉलोनी काफी बड़ी कॉलोनी मानी जाती है। शुक्रवार की सुबह 10.12 बजे दयाल हॉस्पिटल के सामने मैजिक पर लदे ऑक्सीजन सिलेंडर को दो लोग उतार रहे थे। वहीं पास से ईंट लदा ट्रैक्टर भी गुजर रहा था। इतने में एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। दो लोगों के चिथड़े उड़ गए। मौके पर दोनों की मौत हो गई। 100 मीटर तक दोनों के मांस के चिथड़े बिखरे हुए थे।

यह भी पढ़ें -  Student Union Election: राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों के लिए मतदान आज, मंत्री की बेटी भी मैदान में

यह विभत्स दृश्य देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर तुरंत मौके पर सीओ अनिरूद्ध सिंह पहुंच गए और आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। मृतकों की पहचान राजन और चंद्रभान के तौर पर हुई है।  इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक ट्रैक्टर दूसरी ओर से आता हुआ दिख रहा है। ट्रैक्टर जैसे ही गाड़ी के आगे निकलता है। वैसे ही तेज धमाका हो जाता है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here