Home उत्तर प्रदेश UP: स्वामी प्रसाद के बयान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी का पलटवार,...

UP: स्वामी प्रसाद के बयान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी का पलटवार, बोले- हर युग में राक्षस होते हैं

0
150

[ad_1]

प्रयागराज : शीतला मां के दर्शन करते सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी।

प्रयागराज : शीतला मां के दर्शन करते सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेजा के कुंवरपट्टी में आयोजित शीतला कृपा महोत्सव में पहुंचे भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि हर युग में राक्षस पैदा हुए हैं। कभी रावण तो कभी कंस और कभी खर दूषण और कभी मेघनाद और कुंभकरण। इस युग में भी कई राक्षस लोगों को दिखाई दे रहे हैं, जो साधु-संतों और धर्मग्रंथों को टारगेट कर रहे हैं। कहा कि देश पर राम की कृपा है और देश तेजी से विकास कर रहा है। 

यह भी पढ़ें -  संभल में 101 करोड़ की जमीन गबन में फंसे शाहजहांपुर के सहायक नगरायुक्त गिरफ्तार

कुंवरपट्टी में चल रहे मां शीतला कृपा महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार रात में भोजपुरी कलाकारों ने गीतों के माध्यम से रात भर श्रोताओं को बांधे रखा। भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, आजमगढ़ के सांसद दिनेश यादव निरहुआ और कल्पना पटवारी ने कई गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। पहले भोजपुरी कलाकारों ने मां शीतला का शृंगार पूजन किया और फिर महोत्सव में सजे दरबार में पहुंचे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here