Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में बवाल: जायदाद को लेकर दो गुटों में चली गोली, प्रधान...

महराजगंज में बवाल: जायदाद को लेकर दो गुटों में चली गोली, प्रधान समेत दो घायल

0
167

[ad_1]

घायलों से मुलाकात करतेी पुलिस अधिकारी।

घायलों से मुलाकात करतेी पुलिस अधिकारी।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में निचलौल थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में बुधवार को जायदाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट के आक्रोशित व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। जिसके बाद दूसरे गुट के व्यक्तियों ने अपनी सुरक्षा करते हुए आक्रोशित व्यक्ति से पिस्टल छीन पुनः फायरिंग कर दिया। जिसमें प्रधान समेत दो लोग घायल हो गए।  

घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर एक व्यक्ति की हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंच कर व घायलों से बात कर घटना की जानकारी ली।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के पूछताछ में पहले गुट के घायल वैष्णवी पटेल (45) ने कहा कि पड़ोसी से जायदाद को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जिसे लेकर सुबह करीब साढ़े आठ बजे कहासुनी हो रही थी। दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो उठे। उनसे बचने के लिए उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की। उसके बाद उन लोगों ने पिस्टल छीन पुनः हमारे ऊपर फायर कर दिया। जिस दौरान गोली लगने से वह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  UP Election Phase 7th: उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण के लिए मतदान जारी, तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह...

दूसरे गुट के घायल ग्राम प्रधान नीरज पटेल ने पूछताछ में कहा कि जायदाद को लेकर कहासुनी से आक्रोशित पड़ोसी द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई गई जिससे वह घायल हो गए। घायल वैष्णवी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरे घायल ग्राम प्रधान नीरज पटेल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने कहा कि घायलों से घटना की जानकारी ली गई है। मौके से  पिस्टल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here