Home उत्तर प्रदेश वाराणसी का दुल्हा जौनपुर में करने चला शादी तो तीन पत्नियों ने...

वाराणसी का दुल्हा जौनपुर में करने चला शादी तो तीन पत्नियों ने मिलकर पीटा

0
58

[ad_1]

मारपीट

मारपीट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के शाहगंज तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। चौथी से शादी करने की फिराक में वाराणसी से आए एक युवक को पहले की तीन पत्नियों ने मिलकर पीटा। तहसील परिसर में ही घंटों गहमागहमी का माहौल रहा। बाद में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने बुलाकर मामला शांत कराया। पत्नियों का आरोप है कि युवक ने धोखे में रखकर सबसे शादी की और बाद में छोड़ दिया। 

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित पठानी टोला निवासी एक युवक पर तीन शादियां करने का आरोप है। तारीख पर आए युवक को पीटने वाली महिलाओं का आरोप है कि पहली पत्नी शाहगंज के एराकियाना निवासी है। दूसरी कानपुर के जाजमऊ और तीसरी पत्नी आजमगढ़ की रहने वाली है। तीनों पत्नियों का आरोप है कि युवक ने पहले शादी की, लेकिन जब बच्चे पैदा हो गए तो छोड़ दिया। अब वह चौथी के साथ शादी करने वाला है। पहली पत्नी से उसे 13 साल का एक बेटा भी है।  प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि आपसी विवाद है। दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  UP Election 2022 Phase-II: दूसरे चरण में भाजपा के सामने होगी ये बड़ी चुनौती, 40 सीटों पर होगा इसका असर, जानिए क्या कहते हैं समीकरण?

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here