Home उत्तर प्रदेश Hathras News: कृषि यंत्र खरीद पर चाहिए अनुदान, तो ऑनलाइन करें भुगतान

Hathras News: कृषि यंत्र खरीद पर चाहिए अनुदान, तो ऑनलाइन करें भुगतान

0
114

[ad_1]

कृषि यंत्र

कृषि यंत्र
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि यंत्र की खरीद पर अब किसानों को फर्मों को ऑनलाइन भुगतान करना होगा। कई जिलों में कृषि यंत्र खरीद के नाम पर हुए गोलमाल के बाद यह कदम उठाया गया है। कृषि विभाग में ऑनलाइन भुगतान की रसीद जमा करने पर ही किसान को अनुदान राशि का भुगतान होगा।

शासन की ओर से कृषि विभाग के जरिये किसानों को कई योजनाओं के तहत कृषि यंत्र की खरीद करने पर अनुदान राशि मुहैया कराई जाती है। इसके लिए किसानों को लक्ष्य के सापेक्ष पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर कृषि यंत्र अनुदान पर लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है।

आवेदन के सापेक्ष विभाग की ओर से भूमि संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कर किसानों का चयन किया जाता है। इसके बाद किसानों को यंत्र खरीदने के निर्देश दिए जाते हैं। किसानों के द्वारा यंत्र खरीदने के बाद विभाग की ओर से यंत्रों का सत्यापन कर अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से किसान के खाते में दी जाती है।

यह भी पढ़ें -  UP Police Bharti Update 2022: दारोगा भर्ती में दूसरे चरण की पीईटी में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कैसे डाउनलोड करना होगा अपना एडमिट कार्ड, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

शासन के इस कदम से किसानों को फायदा होगा। योजना में जरूरतमंद मंद ही अब प्रतिभाग करेंगे। जिन किसानों को जरूरत होगी, वे ही यंत्र के लिए आवेदन करेंगे। – नंद किशोर राणा, भगवंतपुर

जो किसान यंत्र पर अनुदान का लाभ लेने के उद्देश्य से गोलमाल करते थे, ऑनलाइन भुगतान प्रणाली शुरू होने से अब पात्र किसान ही आवेदन करेंगे। – राजकुमार, कलवारी

किसानों को यंत्र खरीद के लिए ऑनलाइन भुगतान करना होगा। ऑनलाइन भुगतान की रसीद विभाग में जमा करने पर ही डीबीटी के माध्यम से अनुदान राशि मिल सकेगी। – हंसराज, डीडी कृषि

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here