Home अपराध एक भाई ने क्रूर तरीके से लिया अपनी बहन की मौत का...

एक भाई ने क्रूर तरीके से लिया अपनी बहन की मौत का बदला, लाश देख कांप उठे लोग

0
155

उदयपुर में एक साले ने जीजा की हत्या कर दी। साले को शक था कि जीजा ने उसकी बहन की हत्या की है। बहन की मौत का बदला लेने के लिए उसने जीजा को किडनैप किया और 15 किलोमीटर दूर जंगल में पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला। ग्रामीणों ने युवक की किडनैपिंग की सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही साला और उसका साथी, युवक को मारकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया। DSP विवेक सिंह राव ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। गांव में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि चोखला बारा निवासी पारू (25) पत्नी पिंटूलाल वडेरा की 24 अप्रैल को तबीयत खराब हो गई थी। उसे परिजन ओगणा अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया, जहां 27 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे उसने दम तोड़ दिया। पारु की मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। मंगलवार शाम को 10 से ज्यादा लोग चौखला बारा गांव पहुंचे। ससुराल वालों के आने का पता लगने पर पिंटू वडेरा गांव से भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिंटू के ससुराल के लोगों ने उसके घर में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर ओगणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पिंटू के ससुराल वाले पुलिस के सामने भी घर में तोड़फोड़ करते रहे। पुलिस उनको रोकने के बजाय मोबाइल से रिकॉर्डिंग करती रही।

यह भी पढ़ें -  त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023: बांग्लादेश से लगी सीमा, अंतर्राज्यीय सीमाएं आज से सील की जाएंगी

ग्रामीणों ने बताया कि मृतका पारु का भाई करण अपने कुछ साथियों के साथ हथियार लेकर बुधवार सुबह 9 बजे चोखला बारा गांव पहुंचा। इन लोगों ने घर से पिंटू को किडैनप किया और 15 किलोमीटर दूर अंबावी उपरेटा के जंगल में ले गया। इसी बीच गांव के लोगों ने पुलिस को किडनैपिंग की सूचना दी। पुलिस पिंटू की तलाश करते हुए जंगल पहुंची, लेकिन करण ने पत्थर से कुचलकर पिंटू की हत्या कर दी। पुलिस को पिंटू का शव जंगल में पड़ा मिला। पिंटू का साला और उसके साथी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मृतक पिंटू लाल के पिता भूरीलाल की करीब डेढ़ महीने पहले और मां की एक साल पहले मौत हो चुकी है। पिंटू सभी भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। माता-पिता की मौत के बाद पिंटू मजदूरी करके अपनी 16 साल और 14 साल की बहनों व 5 साल के भाई की जिम्मेदारी संभाल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here