Home अपराध पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले दो नामजद तथा कुछ अज्ञात...

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले दो नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

0
249

आगरा। पाकिस्तान पर भारत की सैन्य कार्रवाई के बाद रविवार को शाहगंज में तिरंगा यात्रा निकली गई थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत बोलने की जगह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शहर में कथित तौर पर पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने वाले लोगों का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गोपाल चाहर और अर्जुन गिरज तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ रविवार देर रात मामला दर्ज किया गया। स्थानीय कांग्रेस नेता अपूर्व शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त मयंक तिवारी ने सोमवार को बताया, “शिकायत मिलने पर शाहगंज थाने में दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

यह भी पढ़ें -  गोरखपुर को सीएम योगी देंगे 125 करोड़ की सौगात

शिकायतकर्ता अपूर्व शर्मा ने दावा किया, “शाहगंज इलाके में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। तिरंगा यात्रा का वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया, जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘ये नारेबाजी भारत की अखंडता और एकता को खतरे में डालने वाला कृत्य है, जिससे मेरी और सभी देशभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई है और उसी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here