Home अपराध दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज ने फांसी के फंदे से लटककर...

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज ने फांसी के फंदे से लटककर की आत्महत्या

0
14

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक जज ने सुसाइड कर लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग इलाके में रहने वाले जज ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जज का नाम अमन कुमार शर्मा है। जज की उम्र 35 साल बताई जा रही है। उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जज ने ऐसा कदम क्यों उठाया, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके से सुसाइड नोट मिलने की भी सूचना नहीं है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना का पता आज दोपहर चला। पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 1:45 बजे इस बारे में जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि यह कॉल परिवार के ही किसी सदस्य ने की थी।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया की सीबीआई हिरासत खत्म, आज होगी कोर्ट में पेशी

पुलिस ने बताया कि शनिवार को जज अमन कुमार शर्मा का शव उनके घर मिला, जिन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अमन कुमार शर्मा फंदे से लटके हुए पाए गए। दिल्ली पुलिस ने उनकी मौत की पुष्टि की है और इस मामले को आत्महत्या के तौर पर दर्ज किया है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं। आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का अभी पता नहीं चला है और पूरी घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। जज अमन कुमार शर्मा की अचानक हुई मौत से शहर के कानूनी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here